बाजार में सामान खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: विकास खण्ड संडवा चंद्रिका के कोंडरामदूपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र रामदास सरोज की बाइक चोरी होने का मामला मंगलवार को चंद्रिका देवी धाम से सामने आया है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार कल मंगलवार को अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस गाड़ी नंबर- UP-72-AQ-2283 से धाम स्थित बाजार में सामान खरीदने पहुंचे थे, उन्होंने अपनी बाइक को लॉक करके धाम परिसर के मां संतोषी धर्मशाला के पास खड़ी की थी। बाजार में खरीदारी के दौरान ही अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए, बाजार से लौटने पर जब युवक ने बाइक गायब देखी तो हड़कंप मच गया, काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित अजय कुमार ने स्थानीय थाना अंतू में पहुँचकर मामले की लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *