Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: बाइक सवार हमलावरों ने बीडी सी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,बाजार में मची अफरा तफरी।अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी रणधीर सिंह उर्फ सरदार (बीडी सी) कल शाम किठवर बाजार में खरीददारी कर रहे थे।इस दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई।बताते है कि मंगलवार की दोपहर में सड़वा ब्लॉक मुख्यालय पर दो पक्षों में विवाद- मारपीट हुई थी।इस घटना के बाद शाम को किठवर बाजार में बदला लेने के नियत से घटना को कारित किया गया।पुलिस ने रणधीर की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।