Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई एवं चौपाल निर्धारित समय से पहले ही समाप्त करनी पड़ी। समय पर जनसुनवाई के लिए महिलाएँ उपस्थित नहीं हो सकीं, जिसके पीछे कार्यक्रम की सूचना समय पर और प्रभावी ढंग से न पहुँच पाने की बात सामने आई। स्थिति को संज्ञान में लेते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और बीडीओ को आवश्यक सावधानियाँ बरतने तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को उच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए। माननीय सदस्य ने कहा कि महिला जनसुनवाई महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनकी सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मंच है। इसकी तैयारी और सूचना प्रसार में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि भविष्य में प्रत्येक जनसुनवाई की सूचना समय से गाँव-गाँव तक पहुँचे, ताकि अधिकाधिक महिलाएँ लाभान्वित हो सकें और अपनी समस्याएँ बेझिझक रख सकें।कार्यक्रम की भावनात्मक गंभीरता को देखते हुए उन्होंने समस्त अधिकारियों को संवेदनशीलता, सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी, ताकि आने वाले आयोजनों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।