आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर किया गया गोष्ठी का आयोजन

PRATAPGARH NEWS: आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, लौह महिला इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ द्वारा कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन पर उनके चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने की एवं संचालन जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी देश की एक दूरदर्शी, साहसी एवं‌ निर्णायक नेतृत्व वाली महान नेता थीं, जिनके योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता। इंदिरा गांधी जी ने राष्ट्रीय एकता, प्रगतिशील सोच और महिलाओं के सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी ।कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल व जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने संयुक्त रूप से कहा कि उनकी नीतियों और कार्यशैली ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दिलाई।जिला महासचिव अंजली उपाध्याय व जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती थीं और युवाओं, महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आने की प्रेरणा देती थीं। इंदिरा गांधी जी भारत की महिलाओं की शक्ति और संकल्प का प्रतीक थीं। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं।गोष्ठी में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मो.इश्तियाक, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ.दीपक शुक्ल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, नगर सचिव अरबाज आलम, मो ईदरिशी, राममनोहर गौतम, रवि प्रताप सिंह, जिला सचिव आशिक अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *