Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पूरे दूधी रामगंज सुखसागर धाम में शिवमहापुराण कथा में भक्ति को बताया सद्मार्ग
PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर क्षेत्र के पूरे दूधी रामगंज स्थित सुखसागर धाम में बुधवार को कथा विश्राम में शिवभक्तों का समागम दिखा। कथा ब्यास प्रयागराज के आचार्य संतोष जी महराज ने कहा कि शिव ही संसार के पालनहार हैं। उन्होंने कहा कि जन्म, मृत्यु , मोक्ष भगवान शंकर के नियंत्रण में है। उन्होने कहा कि शिव को भजने से रोग, दोष , संताप सब दूर हो जाया करते हैं। आचार्य संतोष जी ने कहा कि मां पार्वती ने भगवान शंकर का वरण किया। उन्होने बताया कि मां पार्वती ने शिव का जाप कर नारी के सुहाग की सुरक्षा का मार्गदर्शन किया। मुम्बई के दीपक सुहाना ने शिवभजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कथा सुनने पहुंचे विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कथा वाचक आचार्य संतोष जी का माल्यार्पण,शाल, भगवान घुझ्ससरनाथ जी का चित्र भेंटकर सम्मान किया। देवनारायण मिश्रा, श्याम नारायण मिश्र, मोनू पांण्डेय, गिरिजाशंकर मिश्रा ने भगवान शिव की आरती व यज्ञ स्थली का पूजन किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल महेश, विकास मिश्र, नवीन शुक्ल, डा० राम राज तिवारी,छेदीलाल शुक्ल, श्रीधर तिवारी, दिनेश सिंह, गुड्डू पांण्डेय, फूल चंद्र पांण्डेय, सोनू तिवारी आदि रहे।