प्राथमिक विद्यालय से एमडीएम का खाद्यान्न व अभिलेख चोरी

PRATAPGARH NEWS: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एमडीएम का खाद्यान्न व सरकारी अभिलेख चुरा ले गए। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर पूरे मितन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के मुख्य कक्ष का तोड़ डाला। कक्ष के अंदर रखे एमडीएम में उपयोग होने वाले खाद्यान्न के साथ ही महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख उठा ले गए।
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला व दरवाजा टूटा देखा तो प्रधान शांति देवी को सूचना दी। प्रधान ने घटना की जानकारी 112 डायल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच के बाद लौट गई।प्रधानाध्यापक रमेश वर्मा ने चोरी की तहरीर दी गई है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन चोरों का सुराग अब तक नहीं मिल सका है। विद्यालय में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *