आगरा में आयोजित मेडिकल सेमिनार में प्रतिभाग करने को लेकर चिकित्सको की हुई बैठक

SONBHADRA NEWS: आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर आर्गेनाइजेशन शाखा सोनभद्र की बैठक बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जयप्रभा होम्यो सदन रॉबर्ट्सगंज में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 10 एवं 11 जनवरी 2026 को  आचार्य शांति सागर सभागार हरिपर्वत आगरा उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित संगठन के द्वितीय अखिल भारतीय होमियोपैथिक मेडिकल सेमिनार (स्वास्थ्य संगोष्ठी)  कार्यक्रम मे सोनभद्र के चिकित्सको की सहभागिता पर चर्चा हुई। बैठक में अपना विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि-“देश भर के होम्योपैथिक चिकित्सकों के 2 दिवसीय कार्यक्रम में  वैज्ञानिक संगोष्ठीदेशभर के होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विषय शोधपत्र आदि पर चर्चा भी की गई। बैठक में डॉक्टर चंद्रभूषण पांडे, डॉ आनंद नारायण श्रीवास्तव, डॉ संजय सिंह, डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ सरोज कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार सहाय, डॉ अक्षय कुमार मिश्रा, सहित अन्य अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य एवं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *