एबीवीपी द्वारा आयोजित रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल

MIRZAPUR NEWS: वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाजीराव कटरा स्थित सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका विद्यालय में आयोजित जयंती समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।जहा उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई  के छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एक वीरांगना थी,जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को अपनी झांसी देने से इनकार कर दिया था और अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ बिगुल फुक युद्ध में उतर गई ।अपने दत्तक पुत्र को पीठ के पीछे बांध कर अंग्रेजों से युद्ध किया और लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुई। इसके अलावा उन्होंने कहा जब भी रानी लक्ष्मीबाई का नाम आता है तो लोग उन्हें नारी शक्ति का प्रतीक मानते है। आज की महिलाओं को भी रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से प्रेरणा लेकर मजबूत बन अन्याय और अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री उदय सिंह नें किया।  इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपा मौर्या, सभासद सत्यनारायण जायसवाल,बाबूराम गुप्ता, प्रीतम केशरवानी, संगठन मंत्री अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सागर,शिवम आग्रहरी, अतुल गुप्ता, अंकित धवन, अनुराधा गुप्ता, ज्योति वर्मा, दुर्गेश,  स्वेता अग्रवाल, रेखा कुशवाहा, आकांक्षा अग्रवाल, सविता अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *