कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय इन्दिरा गांधी की जयंती  इन्द्रदेव  शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा.शिव कुमार सिंह पटेल  ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर इंदिरा गांधी को नमन किया। डॉ. पटेल ने कहा कि वह एक आयरन लेडी थी, उन्हें आने वाले कल के दूरदर्शिता का पूर्वानुमान होता था। कांग्रेस पार्टी के दो रत्न सदैव यादगार बने रहेंगे, जिसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी के विचार में राष्ट्र सर्वोपरि था, आज लोग प्रधानमंत्री बनने की लम्बी फेहरिस्त हो चुकी है लेकिन उनका पद के सिवाय कोई कार्य राष्ट्रहित में यादगार नहीं है। डाक्टर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते उन्होंने पाकिस्तान को दो फाड़ में करके बंगला देश बना दिया, देश में अन्न संकट एवं पानी संकट का ठोस समाधान किया है जो आज भी स्मरणीय है। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चंद पाण्डेय ने कहा कि स्व इन्दिरा गांधी के बलिदान को यह देश कभी भुला नहीं सकता है। वह जन नेता रही और उनके बलिदान दिवस पर देश आक्रामक हो गया था। वह क्षण हमें याद है।‌ इस अवसर पर संतोष पाण्डेय, बनारसी अग्रहरि, आनंद गुप्ता, मोहम्मद सलीम,इरशाद आलम, विकास सोनकर, अवधेश सिंह, कन्हैया लाल पाठक,रितेश पाण्डेय, विद्याधर पटेल,गुलाब सिंह, जसवीर सिंह, बाबू राम पटेल, श्रवण सिंह पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *