Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पक्की सराय स्थित इंदिरा गांधी पार्क में मनाया गया। इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मिन्हाज अहमद छोटे खान ने इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का सपना था भारत से गरीबी हटाने और विकास लाने का, जो आज भी अधूरा है। उन्होंने आतंकवाद व सांप्रदायिक ताकतों के खात्मे के लिए सराहनीय पहल किया था आज हम सब लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं. पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दीपचंद जैन ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के निर्णय को पूरा विश्व स्वीकार करता था। आज हम सभी लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है। इस अवसर पर रमेश प्रजापति, पप्पू अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, कपिल कुमार सोनकर, राजेंद्र विश्वकर्मा, विवेक सिंह, संतोष उमर, अंकित अग्रहरि, संतोष यादव, राजन निषाद, बृजेश मिश्रा, जोगी लाल वर्मा और विजय कुमार सहित कई अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।