बैठक में समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय सभागार में बुधवार को नगर के व्यापारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई।नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी की अध्यक्षता व अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में नगर के व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।बैठक में साफ-सफाई, सीसी रोड, शौंचालय, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी ने कहा कि नगर क्षेत्र के व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन कटिबद्ध है।समस्याओं के निस्तारण का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।इस बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केशरवानी, वरिष्ठ लिपिक शिवम मौर्य, शाखा प्रबंधक दारानगर बीओबी  हेमंत पवार, नीरज साहू, मोनू मोदनवाल, श्यामू अग्रहरि, अरविंद मणि तिवारी, दिरगज मौर्य, बलराम यादव , उमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *