Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह निवासी सुखरानी पत्नी दशरथ ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी रोही निवासी दशरथ के साथ 29 अप्रैल को हुई थी , सुखरानी का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल व दो लाख की नकदी की मांग कर आए दिन प्रताणित कर मारपीट करने लगे , पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का किसी लड़की से अवैध संबंध है , पीड़िता ने आप बीती घरवालों को बताई तो परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद पीड़िता ससुराल चली आई , जिसके बाद पीड़िता के ससुरालीजन अत्याचार करते हुए कमरे में बंद कर खाना पीना बंद कर दिए और 24 अक्तूबर को गाली गलौच कर मारपीट कर घर से भगा दिए । पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने दस गुड्डी देवी , पति दशरथ , ससुर राम सूरत, नन्द पुष्पा , ममिया ससुर रोशन लाल , व उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।