Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) परसरामपुर (गिद्दहवा) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शुभारंभ के बाद गौ पूजन किया गया। इस दौरान 30 पशुओं की जांच की गई और 50 पशुपालकों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशु चिकित्सा अधिकारी, पचपेड़वा,संजय सिंह ने पशुपालकों को खुरपका, मुंहपका और गलाघोंटू जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से निशुल्क दवा प्राप्त करें। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि शिविर में पशुओं के विकास (ग्रोथ), खांसी और कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही, पशुओं को ठंड से बचाने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर का लाभ उठाने वाले ग्रामीणों में शिवचंद, धर्मपाल, चिन्नीलाल, औतरी देवी, विजय बहादुर, पुजारी, किन्नीलाल, राजेश यादव, अयोध्या, रामकृपाल, पंकज, मनगाढू और बैरागी शामिल थे।