Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/ इंडीकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं/इंडीकेटर्स की प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना, छात्रवृत्ति, दैनिक विद्युत आपूर्ति, निपुण भारत अभियान, पर्यटन के कार्य, जल-जीवन मिशन, निराश्रित गोवंश, पोषण, कन्या सुमंगला योजना एवं नई सड़कों का निर्माण में श्रेणी-सी/डी/बी पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करायी जाय। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को एकीकृत बागवानी मिशन के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत बिल सुधार से सम्बन्धित आवेदनों को समय-सीमा के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गोवंश की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि अभियान चलाकर आवारा घूम रहें गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं में संरक्षित कराया जाय। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत आवेदन लम्बित पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को समय-सीमा के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत कैम्प लगवाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उन सभी परियोजनाओं को शीघ्र हैण्डओवर कर दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता अवश्य सुनिश्चित किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।