Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: भावी जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद वसीम ने बुधवार को विकास खण्ड कड़ा के निदुरा , थुलगुला और डोरमा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को नज़दीक से जाना और उनके दुख-दर्द में सहभागी बने। गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत करते हुए मोहम्मद वसीम ने आश्वासन दिया कि जनता की हर संभव मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, नौजवान और वंचित वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी मोहम्मद वसीम के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में वे क्षेत्र की आवाज़ बनकर जनता की समस्याओं को जिला पंचायत और प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाएंगे। मोहम्मद वसीम ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने साफ कहा जनता का दुख ही मेरा अपना दुख है, हर हाल में लोगों की मदद करना मेरा संकल्प है।”जनसंपर्क के दौरान निदुरा गांव भी पहुँचे, जहाँ लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।