Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने गांव-गांव चलाया जागरूकता अभियान
KAUSHAMB NEWS: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने बुधवार को सिराथू विधानसभा के सिपाह हब्बूनगर और सेलरहा गाँव का दौरा कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का पहला कदम है मतदाता बनना। इसलिए हर व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पात्र लोग बिना किसी देरी के प्रपत्र भरें और बीएलओ से संपर्क कर मतदान सूची में अपना नाम शामिल कराएँ। गाँव के लोगों ने भी उनके इस जागरूकता अभियान की सराहना की।दया शंकर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हकों की लड़ाई हमेशा लड़ी है और आगे भी जनता को जागरूक करने का काम जारी रहेगा। उन्होंने माना कि जागरूक मतदाता ही सही प्रतिनिधि का चयन कर सकता है और यही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है।