जीआईसी में जेडी का निरीक्षण: शिक्षण व्यवस्था

अनुशासन और हॉस्टल प्रबंधन पर जताई संतुष्टि
KAUSHAMBI NEWS: राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को संयुक्त निदेशक  आर.एन. विश्वकर्मा ने निरीक्षण कर विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत में उन्होंने टीचर्स डायरी, अटेंडेंस रजिस्टर, स्टूडेंट्स रजिस्टर तथा आगामी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए आवश्यक तैयारियों को परखा।जेडी ने सभी कक्षाओं में पहुँचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन के स्तर का आकलन किया। विद्यार्थियों के उत्तरों और अनुशासन को देखकर उन्होंने कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सकारात्मक है।उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा, साफ-सफाई तथा प्रबंधन को संतोषजनक पाया। विद्यालय स्टाफ और प्रधानाचार्य डॉक्टर अनामिका विद्यार्थी के कार्यों की उन्होंने सराहना की।निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम पर भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि शिक्षकों की उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज की जा रही है।अंत में जेडी आर.एन. विश्वकर्मा ने विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन और प्रबंधन को उत्कृष्ट बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *