Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जहानाबाद कस्बे से पूरे जज्बे के साथ विधायक राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई जो भोली पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हुई। अमौली रोड स्थित बीएनयू महाविद्यालय से विधायक राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 में जयंती पर पूरे जज्बे के साथ पदयात्रा निकाली जो महाविद्यालय से चलकर कलाना, सरांय धरमपुर, लवली सारी रनूपुर बिरनई, बेहटा होते हुए कस्बा मावली के गेस्ट हाउस में जनसभा के रूप में परिवर्तित हुई पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम योगी मोदी जिंदाबाद सरदार पटेल अमर रहें आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व मंडल समन्वयक डा. ओम प्रकाश पाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, जयंती देवी वर्मा, अतर सिंह, गोविंद सिंह, विवेक उत्तम, शिव शंकर उत्तम जिला पंचायत सदस्य, अमरेश उत्तम उर्फ भौकाली, राजेश बाजपेई, राहुल तिवारी, दीपू ओमर, शिंपू शिवहरे आदि लोग मौजूद रहे।