एसबीआई फाउंडेशन और चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के संयुक्त प्रयास से जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

बाल अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा को लेकर बच्चों में बढ़ाई गई समझ
FATEHPUR NEWS: चाइल्ड राइट्स वीक के अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन और चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम रतनपुर में व्यापक बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय में बाल संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान मैनेजर मृत्युंजय पांडेय ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, शोषण से संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य अधिकार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से रंगों, शब्दों और विचारों से जागरूकता का संदेश दिया और अपनी रचनात्मकता को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को एसबीआई फाउंडेशन और चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और सीखने की प्रेरणा और मजबूत हुई। चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि बाल अधिकारों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि बच्चे समाज की नींव हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित और अवसरपूर्ण वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने आगे कहा कि बच्चे हमारे भविष्य का आधार हैं। उन्हें सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *