Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहलिया की छात्राओं को बुधवार को पहली बार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घूमने का अवसर मिला। यह शैक्षिक भ्रमण खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह के निर्देशन में कराया गया। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्था, कक्षाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, रसोईघर और आवासीय कमरे करीब से देखे। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने बताया कि संस्कृत के पाठ “रक्षिका बालिका” में उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय के बारे में पढ़ा जरूर था, लेकिन कभी देखा नहीं था। इसलिए यह भ्रमण उनके लिए बेहद खास रहा। वार्डन रेनू पांडेय ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें नाश्ते के पैकेट देकर विदा किया। छात्राओं ने आवासीय बच्चियों से बातचीत भी की और परिसर की स्वच्छता एवं सजावट की सराहना की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम के चिकित्सा अधिकारी डॉ. महमूद हसन और स्टाफ नर्स अर्चना ने 85 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। भ्रमण में विद्यालय की शिक्षिकाएँ रीना सिंह, वंदना देवी, आरती यादव, रूमा रानी और अमिता पटेल ने सहयोग किया।
बच्चों ने कंप्यूटर कक्ष देखकर विशेष उत्साह दिखाया, लेकिन यह भी सामने आया कि परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर तो हैं, पर प्रशिक्षित शिक्षक न होने से वे उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं।