Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: किसान मजदूर मोर्चा (अराजनैतिक संगठन) की मासिक बैठक सरकारी अस्पताल के पास स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन निर्माण में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए गांव-गांव चौपाल बैठकों के आयोजन पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि किसान मजदूर आयोग के गठन के लिए संगठन की ओर से देशभर के जिला अध्यक्षों के माध्यम से आवाज उठाई गई है तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजे गए, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने मांग की कि भैंस, बकरी और गाय पालन को कृषि का दर्जा दिया जाए तथा महिलाओं को किसानों की तरह सम्मान निधि प्रदान की जाए। थानों में फैले भ्रष्टाचार और दलालों के प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इन समस्याओं पर भी संगठन आगे निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। बैठक में महावीर गौतम, अरविंद कुमार पटेल, रामराज, इंद्रपाल, अनुज, चंद्रशेखर, रामलाल पासवान, मोमना, रूबी देवी, लक्ष्मी, राजाराम, रामदेवी, राम बहादुर कुशवाहा, देशराज, प्रियंका पाल, गंगाराम सहित कई सदस्य मौजूद रहे।