Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवृत्त पाठ से हुई, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। किसान दिवस में जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि किसान अपनी समस्याएँ लिखित रूप में प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी समाधान कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की मांगों और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खातों में क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक हर हाल में पहुँचे। अंत में जिला कृषि अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, किसान यूनियन के पदाधिकारियों तथा सम्मानित किसानों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।