एएनएम सेंटर और मेडिकल कॉलेज का केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने किया निरीक्षण

SIDHARTHNAGAR NEWS: केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग अनीता सी. मेश्रराम ने बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास स्थित एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा आवासीय कक्षों का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड, पंजीकरण कक्ष, रेड जोन-येलो जोन वार्ड, एसएनसीयू और पीआईसीयू वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य व उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से मिल रही हैं।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने अवगत कराया कि यहां प्रतिदिन लगभग 5000 मरीज ओपीडी में आते हैं और सभी की नियमित जांच कर उचित उपचार प्रदान किया जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *