सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला प्रथम मुकाबला

JHANSI NEWS: सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गये पहले मुकाबले में टीआरएस ने  इंजीनियरिंग के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये ने 20 ओवरो में 08 विकेट खोकर 108 रनो का स्कोर खडा किया। जिसमें मुखराज ने 30, अश्विन ने 17 व दीपक ने 14 रनो का योगदान दिया इंजीनिरिंग की ओर से जितेन्द्र ने 3 विकेट, हेमन्त ने 2 तथा प्रदीप व शिवाकान्त एवं रिषभ ने 1-1 विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग की टीम ने 11वे ओवर मे ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमे जितेन्द्र ने 41, सलमान ने 27 व हेमन्त ने 11 रनो की शानदार पारी खेलते हुये अपनी टीम को 9 विकेट से जी दिलायी  मैच के अन्त मे जितेन्द्र को माउण्टलिट्रा जी स्कूल प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। वही दूसरे खेले गये मैच में जनरल एडमिन ने लोको रनिंग के खिलाफ टाॅस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरो में 5 विकेट खोकर 147 रनो का स्कोर खडा किया। जिसमे अंकित यादव ने 53, कमलेश यादव ने 24, ज्ञान राठौर ने 15 व नवदीप ने 13 रनो को योगदान दिया। लोको रनिंग की ओर से अस्फाक और नवीन ने 2-2 व सुमित प्रताप ने 1 विकेट लिया।जिसके जबाब में लोको रनिंग की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुयेे 14वे ओवर में मात्र 87 रनो के स्कोर पर ही धराशायी हो गयी। लोको रनिंग की ओर से रीतेश व उत्तम ही दहाई अंक को छू सके।  जनरल एडमिन की ओर से कमलेश यादव ने 3 रामदिनेश और राजेश ने 2-2 विकेट हासिल किये तथा 60 रनो से विशाल जीत दर्ज की मैच के अन्त में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल प्लेयर ऑफ द मैच कमलेश यादव को आलराउंड प्रदर्शन के लिए चुना गया। निर्णायक मंडल में अंपायरिंग मोहित और अनुज द्वारा की गई एवं कमेंट्री आशीष व  फिरोज द्वारा की गई मैच के आव्जर्वर नीरज वर्मा रहे। इस मैच में उपाध्यक्ष मो0 सईद, कोषाध्यक्ष संजीव परिहार शरीफ खान, संयुक्त मण्डल सचिव एनसीआरएमयू मनोज जाट सोहेल खान, शैलेन्द्र संज्ञा, अनिरुद्ध यादव, बृजेन्द्र यादव, नरेन्द्र त्रिपाठ इत्यादि उपस्थित रहे। मैच के स्कोरर  हिमांशु शिवेंद्र, ने की। दिनांक 20 नवंबर  को सुबह 9ः30 बजे से पहला मैच संकेत एवं दूरसंचार व वर्कशाॅप वारियर एवं दूसरा मै दोपहर 1ः00 बजे सीएमएल‌आर व इलैक्ट्रिकल जनरल के मध्य खेला जायेगा यह जानकारी रेल संस्थान सचिव  मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *