Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला के संयोजन में तीन दिवसीय(20.11.2025 से 22.11.2025 तक) स्काउट गाइड के प्रथम सोपान का प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा व प्रशिक्षक श्रीमती शीला देवी द्वारा शुभारंभ किया गया. सर्व प्रथम प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह द्वारा स्काउट गाइड संस्था के इतिहास के बारे में बताया गया तथा बताया गया कि स्काउट गाइड संस्था एक स्वैच्छिक, गैर राजनीतिक,गैर धार्मिक संस्था है.जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व कुशलता,सामाजिकता,आध्यात्मिकता का विकास होता है.उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी और व्यक्ति को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए तथा यह प्रशिक्षण उनके जीवन प्रयत्न काम में आता है.प्रशिक्षकों द्वारा प्रथम दिवस में सभी विद्यार्थियों को स्काउट गाइड का जीवन में महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया गया तथा स्काउट प्रार्थना,स्काउट झंडा गीत,स्काउट प्रतिज्ञा,स्काउट ताली,स्काउट स्वागत ताली आदि के बारे में बताया गया.इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।