जिला पुस्तकालय में तरुण चेतना ने किया विश्व बाल दिवस का आयोजन

अपने बच्चों में निवेश करना अपने भविष्य पर निवेश करने जैसा है:नसरत अली
PRATAPGARH NEWS: अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर आज तरुण चेतना द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में एक कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के अधिकारों , शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया । इस अवसर पर जिला पुस्तकालय अध्यक्ष नसरत अली ने कहा कि अपने बच्चों में निवेश करना अपने भविष्य पर निवेश करने जैसा है। श्री अली ने बताया कि 2025 का यह थीम बच्चों के अधिकारों के बारे में समाज में जागरूकता बढ़ाता है। इसी क्रम में तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने बाल आधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए यह दिवस उनके अधिकारों—जीवन जीने , विकास करने, सुरक्षा तथा सहभागिता को बढ़ावा देता है। श्री अंसारी ने समाज में हर बच्चे को सम्मान, सुरक्षा, पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ वातावरण को बढ़ाने का आह्वान किया। इसी क्रम में सम्भाव सेवा संस्थान के प्रभात पाण्डेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस सिर्फ एक दिवस नहीं, बल्कि याद दिलाने का अवसर है कि हर बच्चा हमारे समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर तरुण चेतना के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और सपनों की पूर्ति के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने किया । इस अवसर पर मो० शोएब, राहुल पटेल, शैलेन्द्र कुमार सिंह,  हुसनारा बानो, दीक्षा पाण्डेय, आरफा बानो, वंशिका तिवारी, प्रीति यादव, शिखा  व आकांक्षा सिंह आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *