Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: एसआईआर फॉर्म को लेकर जहां राजनीतिक गहमा गहमी है वहीं लोगों में इसको लेकर बहुत कन्फ्यूजन है, एसआईआर फॉर्म पाने वाला भाग्यशाली मतदाता एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर बहुत परेशान है, बीएलओ फॉर्म भरवाने में मदद करना नही चाहते,जिसके कारण ज्यादातर लोग तो यह समझ नही पा रहे हैं की वह फॉर्म कैसे भरें। वहीं उससे ज्यादा कन्फ्यूजन में वो लोग हैं जिनको एसआईआर फॉर्म मिला ही नहीं है,बीएलओ हैं की वह घर घर जाना नही चाहते बस एक जगह कहीं बैठ जाते हैं,जो लोग उनसे संपर्क कर उनके पास आते हैं उन्हें फॉर्म की गड्डी थमा दी जाती है और कहा जाता है की अपना फार्म खोज लीजिए,बेचारा डरा सहमा मतदाता अपना फार्म खुद ही खोजता है। मिल गया तो उसे फॉर्म भर कर जल्दी ही जमा करने के लिए कहा जाता है,लेकिन यह नहीं बताया जाता की फॉर्म के किस कॉलम में क्या भरना है। जिसे नही मिला तो वह और डर जाता है की कहीं उसका नाम ना कट जाए और आने वाले समय में उसे दिक्कतों का सामना करना पड़े। बड़ा सवाल यह है की आखिर जिन लोगों को एसआईआर फॉर्म दे दिया जा रहा है उनके फॉर्म भरवाने में बीएलओ और सुपरवाइजर मदद क्यों नही करवाते है? दूसरा जिन लोगों को बीएलओ से मिलने के बावजूद अबतक एसआईआर फॉर्म नही मिला है या नहीं बना है,उन्हें एसआईआर फॉर्म कैसे मिलेगा?