Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

यूपी बार कौंसिल के प्रत्याशी अनिल महेश के प्रधान चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में उमड़ा वकीलों का सैलाब
PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश में बार कौंसिल के चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ की लालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश के चुनाव प्रचार अभियान में वकीलों का गुरुवार को भारी जोश दिखा। तहसील के समीप जोश व उत्साह के माहौल में अनिल तिवारी के प्रधान चुनाव संपर्क कार्यालय का उद्घाटन हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की विशिष्ट मौजूदगी व युवा अधिवक्ताओं का जोश समारोह का खासा आकर्षण दिखा। आल इंण्डिया रुरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल , वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी यादव, के बी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, मो ईशा, कमलेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे। बार कौंसिल प्रत्याशी अनिल तिवारी महेश ने अधिवक्ताओं के अटूट समर्थन का आभार जताया। रुरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर अनिल महेश के संघर्ष को सराहा। इसके बाद वकीलों का हूजूम अनिल महेश की अगुवाई में कार्यालय से अधिवक्ता सुरक्षा मार्च को लेकर निकला। तहसील गेट पर वकीलों ने अनिल महेश को फूल व मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने किया। वहीं रूरल बार एसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल महेश प्रतापगढ़ में वकील परिषद् के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।