Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल अमीरतापुर में गुरुवार को करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग की नीतियों को विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित आई टी आई सिराथू के अनुदेशक कुमार गौरव ने हाईस्कूल व इंटर के बाद आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों के सम्बन्ध में बताया। अंतराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी महेश गौतम ने खेलों की जानकारी देते हुए आगे अपना करियर चुनने की बात बताई। वहीं मानसिंह इंटर कालजे के प्रधानाचार्य डा. लाल बहादुर मिश्र, राजकीय हाईस्कूल लौधना के प्रधानाचार्य ने अपने अपने विषय से संबंधित जानकारी देते हुए बच्चों की करियर चुनने की जानकारी प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रामधीरज शुक्ल के शिक्षक के उद्देश्यों को जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष पटेल ने किया। इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक महेंद्र यादव, शंकरानन्द सहित छात्र छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।