आवासीय पट्टे की आवंटित जमीन में पड़ोसियों पर अवैध कब्जे का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के धुमाई गांव में पट्टे की आवंटित भूमि में गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास करते हुए मिट्टी डाल रहे हैं, पीड़ितो के विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा होकर धमकी देते हुए , पीड़ितो की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । धुमाई गांव के मनोज कुमार, सीताराम पाल , बलराम पाल आदि ने बृहस्पतिवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्हें आवासीय पट्टा मिला था जिसकी लेखपाल द्वारा पैमाईश की गई थी , पीड़ितो का आरोप है कि गांव के कुछ विपक्षी उक्त जमीन पर मिट्टी डालकर झोपडी बनाकर अवैध कस्बे का प्रयास कर रहे है और विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते है और धमकी देते है । पीड़ितो की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *