पुलिस ने शांति भंग में 12 को किया गिरफ्तार, कई वांछित–वारंटी दबोचे

FATEHPUR NEWS: जनपद में कानून–व्यवस्था और सुरक्षा–व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा गुरुवार को एक साथ कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका में विभिन्न थानों की पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयों में पेश किया। पुलिस के अनुसार थाना ललौली से 01, थाना गाजीपुर से 09 और थाना चांदपुर से 02 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। इसी क्रम में वांछित और वारंटी अभियुक्तों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। थाना धाता से 01 वांछित, थाना थरियांव से 02 वारंटी, थाना हथगांव से 01 वारंटी, थाना ललौली से 01 वांछित, थाना औंग से 01 वारंटी तथा थाना चांदपुर से 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई। वहीं यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 03 वाहनों से 5000 रुपये का शमन शुल्क वसूला। इसके अलावा 457 वाहनों का चालान किया गया तथा 02 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *