Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों की दी गई जानकारी
FATEHPUR NEWS: यातायात माह नवंबर के अंतर्गत जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी हैं। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर महेंद्र पाल सिंह ने यातायात पुलिस टीम के साथ चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, चित्रांश नगर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एएसपी ने बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, सड़क पार करने के सही तरीकों, तथा ट्रैफिक सिग्नलों के पालन की आवश्यकता पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए। एएसपी ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई और यातायात जागरूकता से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित करवाई। पुलिस टीम ने बच्चों को यातायात संकेतों की पहचान व सुरक्षित यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी समझाईं। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में बचपन से ही सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करते हैं।