Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान
FATEHPUR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत गुरुवार को जनपद भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल–कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं— मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान की विशेष रूप से जानकारी दी और इनके लाभ बताए। इसके अलावा पुलिस टीम ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे— 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के उपयोग की विस्तृत जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। एंटी रोमियो टीम ने मोबाइल में पैनिक बटन और 112 इमरजेंसी रिस्पांस के उपयोग का डेमो भी दिया। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, जिसके लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चले अभियान को महिलाओं और बालिकाओं ने सराहा और पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।