काके दी हट्टी “किंग ऑफ नान” रेस्टोरेंट का शुभारंभ, अब फतेहपुर में मिलेगा चांदनी चौक वाला असली स्वाद

फतेहपुर वासियों को अब मिलेगा दिल्ली के चांदनी चौक जैसा असली स्वाद
FATEHPUR NEWS: शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक जैसा स्वाद फतेहपुर में भी चखा जा सकेगा। नगर में काके दी हट्टी “किंग ऑफ नान” रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसके साथ ही लोगों को 1942 से चली आ रही इस ऐतिहासिक फूड ब्रांड की लाजवाब परंपरा का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने कहा कि काके दी हट्टी जैसी प्रतिष्ठित ब्रांड का शहर में आना एक नई शुरुआत है। लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से दिल्ली की इस प्रसिद्ध दुकान के नान और उत्तर भारतीय व्यंजनों के बारे में सुनते आए हैं, और अब फतेहपुर में ही यह स्वाद मिलने से वे बेहद उत्साहित हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए काके दी हट्टी कोई नया नाम नहीं है। वर्ष 1942 में चांदनी चौक, दिल्ली से शुरू हुई इस ब्रांड ने अपनी अनोखी रेसिपी, मक्खन से लबालब नान, दाल मखनी और शाही पनीर जैसे व्यंजनों से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब यही असली उत्तर भारतीय स्वाद फतेहपुर वासियों को भी उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक मनोज पाण्डेय ने बताया कि यहां आने वाले ग्राहकों को नान, दाल, सब्ज़ियों और उत्तर भारतीय थाली के साथ-साथ पारंपरिक दिल्ली स्टाइल भोजन परोसा जाएगा। भोजन बनाने के लिए वही रेसिपी और प्रक्रिया अपनाई गई है, जो दशकों से काके दी हट्टी की पहचान रही है। उद्घाटन में शामिल लोगों ने रेस्टोरेंट की स्वच्छता, माहौल और सबसे बढ़कर स्वाद को सराहा। उनका कहना है कि फतेहपुर में इस स्तर का पारंपरिक उत्तर भारतीय भोजन उपलब्ध होना वाकई एक स्वागतयोग्य कदम है। रेस्टोरेंट प्रबंधन का दावा है कि फतेहपुर की जनता को अब स्वाद, गुणवत्ता और परंपरा का एक बेहतरीन संगम मिलेगा, जिसके लिए लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। काके दी हट्टी “किंग ऑफ नान” के शुभारंभ ने निश्चित ही शहर के खानपान प्रेमियों के लिए नए विकल्प खोले हैं और फतेहपुर में बेहतरीन भोजन संस्कृति को एक नया आयाम देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *