राकेश शरण ने बार कौंसिल में किया नामांकन

प्रदेश के सैकड़ों अधिवक्ताओ की उपस्थिति में नामांकन पत्र किया दाखिल

SONBHADRA NEWS: बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में सोनभद्र के वरिष्ठ अधिवक्ता संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपकास के प्रांतीय महामंत्री राकेश शरण मिश्र ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव हेतु बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यालय प्रयागराज में बुधवार को सैकड़ों अधिवक्ता समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। मिश्र नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों को दिए गए बयान में कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओं पर जान लेवा हमले किए जा रहे है और आए दिन अधिवक्ताओं की हत्या की जा रही है जो बहुत ही पीड़ादायक है और इसके लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए मैं पूरी ताकत लगा दूंगा।नामांकन करने वालों में उनके साथ मुख्य रूप से अधिवक्ता रामनारायण द्विवेदी, अधिवक्ता दिवाकर मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, अधिवक्ता त्रिलोचन सिंह, अधिवक्ता उमापति पांडेय, अधिवक्ता एस पी सिंह, अधिवक्ता देवव्रत आर्या, अधिवक्ता विनोद कुमार पांडेय, अधिवक्ता योगेश कुमार, कुमार, अधिवक्ता ऋषि टंडन, अधिवक्ता हिमांशु मिश्र, अधिवक्ता एन के वर्मा, अधिवक्ता मानस केशरी, अधिवक्ता अरुण केशरवानी, अधिवक्ता धीरज त्रिपाठी, अधिवक्ता विकास मिश्र, अधिवक्ता के के मिश्रा, अधिवक्ता विपिन सिंह, अधिवक्ता लाल चंद जायसवाल,अधिवक्ता रमेश टंडन, अधिवक्ता जय त्रिपाठी, सी ए प्रमोद कुमार दुबे, आकाश मिश्र सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *