Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पटना, 20 नवंबर 2025 । गुरुवार को पटना के होटल पनाचे में अभिनेता नील नितिन मुकेश और खान सर के हाथों स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खान सर के हाथों ईस्ट इंडिया चैप्टर मैगज़ीन 2025 के तीसरे संस्करण का विमोचन हुआ।
khan Sir और नील नितिन मुकेश ने किया स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स का उद्घाटन https://youtube.com/shorts/gQUqXWoZcJ8?si=WGO0oaCvCJiotkIX
इस अवसर पर बोलते हुए बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने कहा, “पटना आकर मुझे बहुत अच्छा लगा, यहां के लोग मिलनसार हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को सम्मान अपने हाथों से देकर गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पटना की संस्कृति और इतिहास बहुत ही समृद्ध है, और यहां के लोगों का स्वागत करने का तरीका अद्वितीय है।”
खान सर ने कहा, “मैं आज पटना में स्टार्ज ऑफ इंडिया मैगज़ीन का विमोचन किया है, जिसके संपादक अमृता राय वर्मा और श्रीधर वर्मा हैं। मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स पूर्वी भारत की प्रतिभा, प्रेरणा और गौरव का एक भव्य मंच बनकर उभर रहा है।”
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, अमृता राय वर्मा ने कहा, “हम सभी को यह अवसर देने के लिए हम खान सर और नील नितिन मुकेश जी का आभारी हैं। यह आयोजन पूर्वी भारत की प्रतिभा को पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”
इस अवसर पर कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिनमें RJ अंजलि, RJ शशि, सैयद साहेब अली (मटरगश्ती), WowVidushi, JP यादव, आर्यन बाबू, संजय भूषण पटियाला, अंशुमन सिन्हा, शारदा सिन्हा सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल थे।
यह आयोजन VKONNECT STARS के द्वारा किया गया था, जिसका नेतृत्व चीफ एडिटर श्रीमती अमृताा रॉय वर्मा और चीफ विजनरी ऑफिसर श्रीधर वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में से एक, बिहार के भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने कहा, “यह आयोजन पटना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है, और हमें गर्व है कि हम इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।”
इस अवसर पर उपस्थित आयोजक श्रीधर वर्मा ने कहा, “मैं इस आयोजन में भाग लेने आये सभी लोगो का स्वागात करता हू । यहां के लोगों की ऊर्जा और उत्साह बहुत ही प्रेरणादायक है।” स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स का आयोजन पूर्वी भारत की प्रतिभा को पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।