तिलौरी ग्राम पंचायत में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत भरे जा रहे SIR फॉर्म

बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे मतदाता सत्यापन

CHANDAULI NEWS: (देवा सरकार) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ग्राम पंचायत तिलौरी में मतदाता सत्यापन कार्य जारी है। बीएलओ अनीश कुमार और सुमित कुशवाहा सक्रिय ग्रामीणों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत मतदाता विवरण की जांच की जा रही है और परिगणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस कार्य में उत्साहपूर्वक सहयोग किया और मतदाता पुनरीक्षण सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। ग्रामीणों ने भी इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। समाजसेवी रोहित मेहता और देवा सरकार ने जानकारी दी कि प्रत्येक बूथ पर एक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो मतदाता परीक्षण के कार्यों में सहायता प्रदान कर रहा है। इस दौरान सुनील सिंह, राजेश बाबा, शिवमूरत, सूरज सहित कई अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *