Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

CHANDAULI NEWS: (देवा सरकार) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को चकिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मानसिक रोग शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान शिविर में मानसिक रोग संबंधी लक्षणों वाले मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां भी दी गईं। शिविर के दौरान चिकित्सकों की एक टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। मानसिक रोगियों की पहचान कर उन्हें उचित दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में मानसिक दबाव देखा जाता है। उन्होंने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य समाज में यह जागरूकता लाना है कि मानसिक रोग भी अन्य शारीरिक रोगों के समान ही हैं। इन्हें छिपाने के बजाय सामने आकर इलाज कराना चाहिए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी, समाजसेवी कैलाश जायसवाल और भाजपा नेता शुभम मोदनवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।