Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्ता सीतापुर मार्ग पर पकरिया गांव के निकट बुधवार को ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दी जिसमें बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया किन्तु इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा अमीर नगर थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी निवासी राहिल सलमानी (36) पुत्र कुदुर्तुल्ला सलमानी अपनी पत्नी जाहिरा व भाभी रूवी के साथ सीतापुर रंपा टॉकीज के पास मोहल्ला मछली मंडी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।जहां से वापस आते हुए मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता सीतापुर रोड पर पकरिया गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें राहिल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पत्नी जाहिरा गंभीर रूप से घायल हो गईं।साथ ही उनकी भाभी रूबी को हल्की-फुल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर भेज दिया तथा घायल महिलाओं को अस्पताल भेज दिया।ट्रक चालक मौके से भाग निकला जिसे अगली पुलिस चौकी पर पकड़ लिया गया।मृतक दंपति के चार बच्चे हैं।