Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए टिकट बुक कराने गया था, पैर फिसलने से हादसा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गुरुवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान लवकुश (29) पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है, जो ग्राम देवरिया रडा के मजरा सूरजपुर थाना भीरा का निवासी था। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई जब वह तालाब किनारे जानकारी के अनुसार, लवकुश के पिता छोटे लाल कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज राजस्थान के बीकानेर में चल रहा है। पिता के इलाज के लिए रेलवे का टिकट आरक्षित करवाने लवकुश बुधवार शाम करीब 3 बजे सूरजपुर से लखीमपुर खीरी गया था। वह यहां अपने ताऊ के पुत्र के घर रुका हुआ था। गुरुवार सुबह लवकुश घर के पास एक तालाब में किसी काम से गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जब तक आसपास के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचते, तब तक लवकुश डूब चुका था। बाद में गोताखोरों की मदद से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। यह घटना पंडित दीनदयाल स्कूल के पीछे उदयपुर महेवा नई बस्ती के पास स्थित तालाब में हुई। फायर ब्रिगेड व इंचार्ज संकटा देवी भी मौके पर मौजूद रहे।