Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश, पद्म भूषण श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती 22 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाई जाएगी सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी दी है कि फाफामऊ के शांतिपुरम मे जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर 21नवम्बर को सुबह 10बजे जरुरत मंदो को कम्बल वितरित कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी तरह 22 नवम्बर को जिला कार्यालय मे सुबह 11बजे केक काटकर जन्मदिन मनाया जायेगा। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल याद, यमुनापार पप्पुलाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व मे जिले की हर विधानसभाओं मे भी अनेक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे मे चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।