एसएमएस लॉ कॉलेज वाराणसी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

VARANASI NEWS: शुक्रवार को एसएमएस लॉ कॉलेज, वाराणसी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से शूलटंकेश्वर पोस्ट–मधोपुर, वाराणसी में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने विधिक जागरूकता शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एसएमएस लॉ कॉलेज ने  लीगल एड क्लिनिक की स्थापना की है, जहां विधिक विशेषज्ञों और काउंसलर्स के माध्यम से आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह लीगल एड क्लिनिक मंगलवार से शुक्रवार तक दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक खुला रहेगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराना और न्यायिक व्यवस्था द्वारा प्रदत्त विभिन्न विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्यों डॉ. आश्रया दुबे, डॉ. उपासना वली, डॉ. संगीता सिंह, अंकित राय, अविनाश रॉय और डॉ. हिमांशु गिरि की उपस्थिति रही। छात्रों ने समाज से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं और जनता को निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत उपलब्ध अधिकारों एवं सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। निःशुल्क विधिक सहायता द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाकर हमारी न्याय व्यवस्था एक न्यायपूर्ण और समानतामूलक समाज की भावना को मजबूती देती है। शिविर में बी.ए.एलएल.बी. तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर के छात्रों द्वारा दहेज निषेध, दिव्यांग अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं साइबर कानून, पर्यावरण कानून, ट्रैफिक नियम, मानव तस्करी, निःशुल्क विधिक सहायता एवं उपभोक्ता अधिकार जैसे मुद्दों पर जनजागरूकता प्रस्तुतियाँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *