Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने विधायक मोना की ओर से मंजूर कराए गए एक्सरे मशीन को किया लोगों को समर्पित
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को सांगीपुर सीएचसी में विधायक मोना की ओर से मंजूर करायी गयी एक्सरे मशीन की बेहतर स्वास्थ्य सेवा की समारोहपूर्वक सौगात सौंपी। स्वास्थ्य सेवाआंे की सौगात सौपते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर अस्पताल में विधायक मोना की ओर से अल्ट्रासाउण्ड की भी विधायक निधि से सुविधा मुहैया कराए जाने का ऐलान किया। सीएचसी परिसर में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुरखास शिक्षा का हब होने के साथ अब जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं का हब दिखेगा। उन्होने कहा कि विधायक मोना के लगातार प्रयास से इधर रामपुरखास में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लालगंज में ट्रामा सेण्टर तथा पचास बेड का महिला एवं बाल चिकित्सालय हमारी दूरदर्शिता व मजबूत प्रतिबद्धता का जीवन रक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ से कहा कि वह इन स्वास्थ्य संसाधनो को सदुपयोग मे लाते हुए मनोयोग से जरूरतमंद के प्रति सेवाभाव से खुद को समर्पित करें। उन्होने कहा कि गरीब तबके के लोगों जीवन की रक्षा करना ही मंदिर की पूजा और मस्जिद की इबादत का प्रतिफल दिया करता है। उन्होने कहा कि रामपुरखास में विधायक मोना तथा खुद के उनके संकल्पों के कारण जिलास्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना इस क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठता की मिशाल है। सांसद प्रमोद तिवारी ने रामपुरखास मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए विशेष सहयोग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भी सहयोगात्मक रूख को सराहा। उन्होने कहा कि बेहतर चिकित्सीय योगदान के जरिए आज एशिया में भारत देश ने मृत्युदर कमी करने में भी सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने सीएचसी भवन में एक्सरे रूम का विधिवत उदघाटन किया। उन्होने यहां मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ से कहा कि वह इस सेवा को पूरी तरह से पारदर्शिता से संचालित करायें। चिकित्साधीक्षक डा0 आनन्द तिवारी ने सांगीपुर सीएचसी में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व संचालन पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी ने किया। डा0 धर्मेन्द्र शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पूजा कुमारी, डा0 आशीष गुप्ता, डा0 सत्येन्द्र, डा0 सुरेश, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संजय पाण्डेय, अशोकधर द्विवेदी, रिंकू सिंह परिहार, अरविंद सिंह, लल्लन सिंह, डॉ0 निरंकार सिंह, अरविंद मिश्र, रामबोध शुक्ला, बृजकिशोर तिवारी, राघवराम मिश्र, नीरज सिंह, त्रिभु तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके पहले सांगीपुर बाजार मंे तिराहे पर पूर्व प्रधान शंकर मोदनवाल तथा गुडडू सिंह व चंदन पाण्डेय की अगुवाई में व्यापारियों ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में भी दर्शन पूजन कर लोकमंगल की प्रार्थना की।