वैवाहिक कार्यक्रम में बाधा डालने से परेशान पीड़ितजनों ने जतायी नाराजगी

PRATAPGARH NEWS: पारिवारिक रंजिश में परिवार के ही कुछ सदस्य वैवाहिक कार्यक्र्रम में भी अड़चन डाल रहे हैं। आरोपीगण पीड़ित को दरवाजे पर वैवाहिक कार्यक्रम करने पर जानलेवा धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से परेशान पीड़िजनों ने शुक्रवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जतायी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोविन्दराम गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र रामसमुझ ने सीओ को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि आगामी पचीस नवंबर को उसके बेटे का विवाह होना है। पीड़ित का आरोप है कि उसके छोटे भाई अयोध्या की पत्नी वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर दरवाजे पर माड़व आदि न लगाने को लेकर विवाद कर रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है। दरवाजे पर वैवाहिक कार्यक्रम करने पर आरोपीगण ऐलानियां जानलेवा धमकी दे रहे हैं। मामले में कार्रवाई न होने व वैवाहिक कार्यक्रम के नजदीक होने से परेशान पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को सीओ कार्यालय पर पहुंचकर नाराजगी जतायी है। सीओ के न मिलने से पीड़ितजन मायूस वापस लौट गये। प्रभारी एसओ अनिल कुमार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। दोनों पक्षों को बुलवाया गया है, मामले का निस्तारण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *