Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

28–29 नवम्बर को रनूपुर मिनी स्टेडियम में होगा आयोजन
FATEHPUR NEWS: उप जिलाधिकारी बिंदकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर के निर्देश पर विधानसभा स्तर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की माननीय विधायक खेल स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जहानाबाद विधानसभा में स्कूलों के खिलाड़ी, ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी तथा युवक/महिला मंगल दल के सदस्य प्रतिभाग कर सकेंगे। निर्देशों के अनुसार विधानसभा स्तर पर पुरुष एवं महिला वर्ग की कम से कम 5 खेल विधाओं का आयोजन अनिवार्य है। इन विधाओं में—एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन, फुटबॉल, भारोत्तोलन आदि शामिल हैं। खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 नवम्बर 2025 को चिल्ड्रेन ग्रामीण मिनी स्टेडियम, रनूपुर में किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे विधानसभा 238–जहानाबाद के निवासी हों। खिलाड़ियों को यथासंभव युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं एक फोटो क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी, विकास खंड मलवां को उपलब्ध कराना आवश्यक है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पोर्टल लिंक (पंजीकरण हेतु): https://www.yuvasathi.in/sports-registration है।