Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: खागा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छीमी (विकास खंड ऐरायां) में शुक्रवार को सामुदायिक मिलन केंद्र के निर्माण का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया। विधायक खागा कृष्णा पासवान ने भूमि पूजन कर केंद्र की नींव रखते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह उत्सव भवन समाज कल्याण विभाग द्वारा एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा। शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक कृष्णा पासवान ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि सामुदायिक मिलन केंद्र के बनने से गांव में बारात ठहरने, आयोजनों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। ग्रामीणों ने सामुदायिक मिलन केंद्र के निर्माण को लेकर प्रसन्नता जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हसवां शशिभूषण सिंह उर्फ मुन्ना, भूप तिवारी, धीरेन्द्र सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता यू.पी. सिडको एस.एस. कटियार तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) शालिनी भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।