एसपी ने शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ और डीसीआरबी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

त्रैमासिक व वार्षिक निरीक्षण के दौरान अभिलेखों व कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में स्थित शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं डीसीआरबी (जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) कार्यालय का त्रैमासिक एवं वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता, विवेचना से संबंधित रिकॉर्ड, लंबित मामलों की स्थिति तथा कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत प्रकोष्ठ में आने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि विशेष जांच प्रकोष्ठ में संवेदनशील व गंभीर मामलों की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसीआरबी कार्यालय के रिकॉर्ड सत्यापन के दौरान एसपी ने संबंधित कर्मियों को डेटा एंट्री, अपराध विश्लेषण और डिजिटल अपडेट को और अधिक सटीक व व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए शुद्ध डेटा और सुव्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के अंत में उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर कार्यशैली अपनाने का निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *