Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जनता दरबार में पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पहुंचे आमजन की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना गया। जनता द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों, प्रकरणों और पुलिस संबंधित मुद्दों पर एसपी ने गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, लंबित विवेचनाओं, साइबर शिकायतों सहित कई तरह की समस्याएं रखीं। एसपी ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने संबंधित थानों और शाखाओं के अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था का मूल उद्देश्य जनता को भरोसा और सुरक्षा प्रदान करना है, इसलिए प्रत्येक मामले में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की कार्यशैली का प्रमुख अंग है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही पुलिस की छवि को प्रभावित करती है।