Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रात्रिकालीन की कार्यवाही में 36 वाहन चालान, 2 सीज एवं 1.90 लाख का जुर्माना
FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद स्तर पर गठित प्रवर्तन टीमों (टास्कफोर्स) ने बीती रात्रि 20/21 नवंबर को अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया। अभियान के दौरान रातभर सघन चेकिंग करते हुए खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों की जांच की गई। सड़कों पर उतरकर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के द्वारा की गई इस कार्रवाई में टीमों ने ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन तथा आवश्यक दस्तावेज़ों की अनुपस्थिति पाए जाने पर कुल 36 भारी वाहनों का चालान किया। इसके अतिरिक्त 02 भारी वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। विभिन्न उल्लंघनों के आधार पर प्रवर्तन टीम ने 1,90,000 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। प्रशासन का यह अभियान अवैध खनन और परिवहन रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना परमिट परिवहन करने वाले वाहनों पर आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। स्थान-स्थान पर किए गए निरीक्षणों के दौरान प्रवर्तन टीम ने भारी वाहनों को रोककर दस्तावेज़ों की जांच की तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई भी की।