Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को चुनार विधानसभा के कैलहट मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत का कार्यक्रम रामललीत महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव/सांसद राज्यसभा अरुण सिंह रहे । मुख्य अतिथि का पूर्व प्रमुख/विद्यालय प्रबंधक अनमोल सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य स्टार्टअप इंडिया, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया व मेक इन इंडिया, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना को नई शक्ति व ऊर्जा दे रहे हैं।इसी प्रेरणा से राम ललित सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने का संकल्प लिया । तत्पश्चात् मड़िहान विधानसभा के वि0ख0 राजगढ़ के गोल्हनपुर ग्राम पंचायत में राज्यसभा सांसद निधि से बन रहे शादी घर का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया । साथ में पूर्व राज्यमंत्री उ0प्र0 विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रवासी डॉ0 धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि धनेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा इंश पटेल, पूर्व प्रमुख राजगढ़ दिनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, संजय पटेल, मंडल अध्यक्ष सक्तेशगढ़ चन्द्रमणि सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजगढ़, सुनीता पटेल, मंडल अध्यक्ष अदलहाट अनूप जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष अहरौरा मनोज सोनकर के साथ – साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस आशय की जानकारी जिला मीडिया ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।